February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वियतनाम में बजाज ऑटो लिमिटेड की अंतर्राष्ट्रीय मीटिंग में तिरुपति ऑटो कोरबा को मिला विशेष सम्मान, अंकित गोयनका ने किया पुरस्कार ग्रहण

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 06 सितंबर 2025 — भारत की जानी-मानी कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने डीलर्स और सहयोगी संस्थानों के बीच हर वर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक ट्रेनिंग एवं मीटिंग का आयोजन इस बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वियतनाम में किया। इस भव्य आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से प्रमुख डीलर और सहयोगी संस्थान शामिल हुए।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में कोरबा की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी तिरुपति ऑटो बजाज को विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान तिरुपति ऑटो कोरबा को उसके इन्श्योरेंस लक्ष्य को शानदार तरीके से पूर्ण करने के लिए दिया गया। कंपनी ने यह उपलब्धि पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ लगातार उत्कृष्ट सेल्स, सर्विस और इन्श्योरेंस सेवाएँ प्रदान करके हासिल की।
तिरुपति ऑटो बजाज कोरबा अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने के क्षेत्र में अग्रणी रही है। विशेष रूप से इन्श्योरेंस क्षेत्र में दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति के कारण इस सम्मान की प्राप्ति न केवल कंपनी के लिए बल्कि पूरे कोरबा नगर और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनी।
कोरबा का प्रतिनिधित्व इस मौके पर कृष्णा ग्रुप कोरबा के अकाउंट्स विभाग के प्रमुख (एच.ओ.डी.) श्री अंकित गोयनका ने किया। कोरबा के डायरेक्टर श्री राजा मोदी की अनुपस्थिति में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा यह प्रतिष्ठित एवार्ड अंकित गोयनका को प्रदान किया गया। यह क्षण कंपनी और कोरबा जिले के लिए अत्यंत गौरवशाली एवं अविस्मरणीय बना।
बजाज ऑटो लिमिटेड की यह पहल न केवल उद्योग जगत में एकरूपता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे देश में उच्च गुणवत्ता की सेवा और व्यवसायिक जवाबदेही का संदेश भी देती है।
अंकित गोयनका ने इस अवसर पर कहा,
“यह पुरस्कार हमारी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और पारदर्शिता का प्रतिफल है। हम भविष्य में भी अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”
तिरुपति ऑटो बजाज कोरबा की यह उपलब्धि सभी व्यापारिक संस्थानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.