August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*मातृशक्ति ने भरा हुंकार,* *महिला मोर्चा किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव*

1 min read

 

*कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सहन नहीं कर पा रही है – किरण देव*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अपने आप को देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कहने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को सहन नहीं कर पा रहे है। जिस प्रकार से बिहार के दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री की माता जी पर अमर्यादित टिप्पणी करना मातृशक्ति का अपमान है। आज महिला मोर्चा की बहनें मातृशक्ति के सम्मान के लिए कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी राहुल गांधी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी दल के नेता को भी सम्मान देती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस के नेताओं ने मौत का सौदागर, चौकीदार चोर है कहा तो कभी उनकी जाति को लेकर उन्हें अपमानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमानित करना कांग्रेस का चरित्र बन चुका है। जब-जब देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहीं तब तब अपराध चरम पर पहुंच गया था। छत्तीसगढ़ कांग्रेस शासनकाल अपराध का गढ़ गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश की सुरक्षा करने वाले सेना के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। आज इसी कारण से कांग्रेस की इतनी दुर्दशा हो रही है।

*मां के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में – सरोज पांडेय*

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि बिहार में चुनाव की शुरुआत हो चुकी है और बिहार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एक यात्रा निकालते हैं और उस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। यह मातृशक्ति का अपमान है। मोहब्बत की दुकान चलाने वाले उस दुकान में अपशब्द बेचते और नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता देश के प्रधानमंत्री के ऊपर लगातार लांछन लगाया और लगातार झूठ बोला। प्रधानमंत्री के लिए सम्मानजनक संबोधन होना चाहिए लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता ने ऐसा नहीं किया जो अभद्र भाषा वे बोलते हैं। यह भारत की संस्कृति में नहीं है। राहुल गांधी का संस्कार कैसा है यह उनके व्यक्तित्व में झलकता है।

 

*मां का अपमान कांग्रेस की असली पहचान – विभा अवस्थी*

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि आज महिलाएं अपनी अस्तित्व की लड़ाई के लिए यहां आई है। आज हम सब एक मिशन को लेकर एकत्रित हुए हैं। आज हम यहां राहुल गांधी को चेतावनी देने के लिए आए हैं। जिन्होंने बिहार के दरभंगा में अपनी राजनीतिक मंच से आरजेडी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी को अपशब्द कहा और अनर्गल टिप्पणी की। यह सभी मातृशक्ति के हृदय में आघात करने वाला है। भारत देश को मां भारती की संज्ञा दी जाती है और छत्तीसगढ़ को महतारी का दर्जा दिया जाता है। बिहार जैसे पवित्र भूमि में राजनीतिक मंच से एक मां को गाली देना। घोर निंदनीय है। कांग्रेस के उस नेता के पास संस्कार भारत देश के नहीं इटली के हैं।

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिनका सम्मान आज पूरा विश्व कर रहा है ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में अनर्गल टिप्पणी विपक्षी कांग्रेस पार्टी के द्वारा की गई है यह लोकतंत्र का अपमान है। विपक्षी दल द्वारा इस प्रकार का कृत्य मर्यादा को तार तार करती है लोकतंत्र का अपमान करती है।

इस दौरान सांसद रूपकुमारी, कमलेश जांगड़े, संध्या परगनिया, हर्षिता पांडेय, महापौर संजू राजपूत, पूजा विधानी, श्रीमती मंजूषा भगत, विधायक शकुंतला पोर्ते, पूर्व अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता, डॉ किरण बघेल, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, कृतिका जैन, साधना प्रमोद साहू, शकुंतला साहू सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ में युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.