August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कवर्धा में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला – प्रधानमंत्री मोदी की माताजी के अपमानजनक बयान पर जताया आक्रोश

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के संदर्भ में की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी का कड़ा विरोध किया है। इसी सिलसिले में आज कवर्धा में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी मंच से जिस प्रकार अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, वह न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति दर्ज कराने के अनेक तरीके हैं, किंतु इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी भारतीय संस्कृति और मर्यादा के विपरीत है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकरण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे और कांग्रेस व आरजेडी नेताओं से माफी की मांग करते रहेंगे। सांसद पांडेय ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित पूरे कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री जी और देशवासियों से तत्काल सार्वजनिक माफी मांगें, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को और तेज करेंगे।

पुतला दहन के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने कांग्रेस व आरजेडी नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.