August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तिलकेजा पीएमश्री विद्यालय में डिजिटल क्रांति की शुरुआत – किशन साव ने किया चलित डिजिटल वाहन का शुभारंभ, 250 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा/उरगा। “Transforming Lives Through Digital Literacy” की थीम के तहत डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय तिलकेजा में चलित डिजिटल वाहन के माध्यम से कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस चलित डिजिटल वाहन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के अध्यक्ष श्री किशन साव ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर और रिबन काटकर किया। उन्होंने वाहन पर चढ़कर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया और विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण से अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

 

250 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण

प्राचार्य श्री एम. आर. श्रीवास ने जानकारी दी कि प्रारंभ में यह प्रशिक्षण 30 दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन श्री किशन साव और विद्यालय प्रबंधन के आग्रह पर इसे बढ़ाकर 60 दिवस कर दिया गया है। इस अवधि में विद्यालय के लगभग 250 से अधिक विद्यार्थी कम्प्यूटर शिक्षा का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम बताया।

कार्यक्रम में शामिल अतिथि और सहयोगी

इस शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री रामनिरंजन जायसवाल (सदस्य SMDC), नव पदोन्नत प्राचार्य श्री राजेश पाण्डेय, तथा गणमान्य नागरिक पवन कंवर, संजय वैष्णव, धनंजय चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, अभिभावक और वार्डवासी उपस्थित रहे।

सहयोग प्रदान करने वालों में श्री आर. पाण्डेय, श्री रमाकांत पटवा, श्री मोहन लाल कंवर, श्रीमती पुष्पलता राठौर, श्रीमती संतोषी जाहिरे, छात्र संघ प्रतिनिधि, कंप्यूटर प्रशिक्षार्थी एवं विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ शामिल रहा।

 

प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र राठौर एवं श्री बादल गोस्वामी ने विद्यार्थियों को डिजिटल चलित वाहन की कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आभार प्रदर्शन

अंत में नव पदोन्नत प्राचार्य श्री राजेश पाण्डेय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों और सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.