October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के श्वेता हॉस्पिटल में जीवन का चमत्कार – मात्र 1 किलो वजन के प्रीमैच्योर शिशु को मिला नया जीवन, परिवार और शहर में खुशी का माहौल

1 min read

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित श्वेता हॉस्पिटल ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए प्रीमैच्योर नवजात शिशु को नया जीवन दिया है। अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की बदौलत मात्र 1 किलो वजन के इस शिशु को न सिर्फ़ बचाया गया, बल्कि स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज भी किया गया। इस अनोखी सफलता ने परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है और आमजन का विश्वास अस्पताल की सेवाओं पर और गहरा हुआ है।

घटना इस प्रकार रही –
कोरबा निवासी सरोजनी आदित्य और अजय कुमार अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान श्वेता हॉस्पिटल में नियमित इलाज करवा रहे थे। गर्भावस्था के छठे महीने में अचानक सरोजनी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के गायनिक विशेषज्ञ डॉ. एम. कुजूर ने गहन जांच की और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय वर्मा के साथ तत्काल परामर्श कर ऑपरेशन का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद जन्मे शिशु का वजन मात्र 1 किलो था। सामान्य हालात में इतनी कम वज़न वाले शिशु का बच पाना मुश्किल होता है।

एनआईसीयू में दिन-रात इलाज –
जन्म के तुरंत बाद शिशु को अस्पताल के अत्याधुनिक एनआईसीयू यूनिट में भर्ती किया गया। यहाँ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने 24 घंटे निगरानी रखते हुए विशेष उपचार किया। अस्पताल में मौजूद इन-हाउस पैथोलॉजी, दवाओं की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों ने उपचार को और सटीक बनाया।

बीच में अस्पताल अस्थायी रूप से बंद होने के कारण शिशु को कुछ दिनों के लिए बाहर ले जाया गया। इस दौरान बच्चे का वजन घटकर 900 ग्राम रह गया, जिसने परिजनों की चिंता बढ़ा दी। लेकिन दोबारा श्वेता हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने पूरी मेहनत कर स्थिति को स्थिर किया और मात्र दो हफ्तों में बच्चे का वजन 1540 ग्राम तक पहुँचाकर उसे स्वस्थ घोषित किया।

परिजनों की प्रतिक्रिया –
बच्चे के माता-पिता सरोजनी आदित्य और अजय कुमार ने भावुक होकर कहा –
“यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। जब हमें हर तरफ निराशा दिख रही थी, तब श्वेता हॉस्पिटल ने हमें उम्मीद दी। यहाँ के डॉक्टरों का समर्पण, नर्सिंग स्टाफ की तत्परता और आधुनिक सुविधाएँ देखकर हमें भरोसा हुआ कि हमारा बच्चा स्वस्थ होगा। आज वह सुरक्षित है और इसका पूरा श्रेय अस्पताल की टीम को जाता है।”

श्वेता हॉस्पिटल की विशेषताएँ –

24 घंटे गायनिक और शिशु रोग विशेषज्ञ उपलब्ध

अत्याधुनिक एनआईसीयू यूनिट

इन-हाउस पैथोलॉजी और दवा सुविधा

एक ही छत के नीचे संपूर्ण इलाज की सुविधा

यह सफलता न केवल एक परिवार की खुशियों को लौटाने वाली रही बल्कि पूरे अंचल के लिए प्रेरणादायी भी है। श्वेता हॉस्पिटल ने साबित कर दिया कि समय पर सही उपचार, आधुनिक सुविधाएँ और समर्पण के साथ कठिन से कठिन परिस्थिति को भी बदला जा सकता है।

यह उपलब्धि कोरबा और आसपास के क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.