August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दीपका में दूध व्यापारियों की बैठक संपन्न – दूध और खोवा के नए दाम तय, उपभोक्ताओं को मिलेगा शुद्ध दूध

कोरबा/दीपका। आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को दीपका स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में दूध व्यापारी संघ, दीपका की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के सभी प्रमुख दूध व्यापारियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से दूध एवं खोवा के नए दाम तय किए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि –

गाय का दूध कॉलोनी क्षेत्र में ₹55 प्रति लीटर उपलब्ध कराया जाएगा।

भैंस का दूध कॉलोनी क्षेत्र में ₹60 प्रति लीटर तय किया गया।

साथी डेरी के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। यदि 170 से 185 ग्राम तक खोवा आता है तो दूध का दाम ₹49 प्रति लीटर रहेगा, वहीं 185 ग्राम से अधिक खोवा आने पर प्रति ग्राम ₹0.30 अतिरिक्त देना होगा।

दूध व्यापारियों ने बताया कि यह निर्णय सभी की सहमति और पारदर्शिता के साथ लिया गया है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध दूध उचित दर पर उपलब्ध कराना और पशुपालकों व व्यापारियों को भी उनके उत्पाद का वाजिब मूल्य दिलाना है।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि लंबे समय से पशुपालन और दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। पशुओं के चारे, देखभाल और अन्य खर्चों में वृद्धि को देखते हुए समिति ने यह कदम उठाया है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यापारी:
परमेश्वर राजपूत, छोटू लाल, सोनू ध्रुव, राज कुमार, महेंद्र यादव, दरस राम यादव, रविशंकर अहीर, शिवनारायण यादव, राम रतन, अवधराम, परसमेश्वर, गौतम, अजय यादव, रोमेन्द्र यादव, बंधु यादव, जयकृष्ण पटेल, हरीशंकर, प्रेमकुमार, महावीर यादव, सुनील यादव, संदीप राठौर, राजकुमार, गोवर्धन, राजेश पटेल, रविकांत साहू, रवि यादव, शिव कुमार, अनूप यादव, बद्री यादव, दीपक यादव, टी.एल. डहरिया, अनिल यादव, सुनील भार्गव, शेरसिंह, लक्ष्मी प्रसाद यादव, अजीत, गोवर्धन यादव, सुकेश, शिव यादव, मिल यादव, रामबाबू यादव, कान्हा अहीर आदि।

बैठक का संचालन सामूहिक सहयोग से किया गया। अंत में सभी व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया और उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अफवाहों से बचें तथा दूध व्यापारी संघ द्वारा तय किए गए दरों पर ही दूध लें।

– विनीत : दूध व्यापारी संघ, दीपका

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.