October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम पंचायत आमा खोखरा में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन, जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल

1 min read

कोरबा। ग्राम पंचायत आमा खोखरा में शनिवार को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्ष विशेष रूप से इस अवसर पर शामिल हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत आमा खोखरा के सरपंच प्रदीप सिंह, गंगा प्रसाद पटेल, नारायण सिंह गुरुजी, विष्णु यादव, विवेक मारकंडे, पंचगण एवं बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे। सभी ने सामुदायिक भवन को गांव के लिए उपयोगी और विकास का अहम प्रतीक बताया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.