June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

निहारिका महानदी कॉम्प्लेक्स में गणपति विराजे मगरमच्छ पर, गूंजे भारत माता की जय के जयकारे

कोरबा। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर इस बार निहारिका महानदी कॉम्प्लेक्स परिसर में विराजमान गणपति बप्पा की विशेष झलक देखने को मिली। भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा मगरमच्छ पर विराजित की गई, जिसने भक्तों को आकर्षित किया। पूरे परिसर में “गणपति बप्पा मोरया” और “भारत माता की जय” के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग उठा।

गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच महानदी कॉम्प्लेक्स व्यवसायियों द्वारा गणेश प्रतिमा का स्वागत किया गया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया। इस अवसर पर महानदी कॉम्प्लेक्स के संरक्षक पवन मोदी, अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष त्रय अयोध्या सोनी, विकास अग्रवाल, धरमवीर सिंह, सहसचिव कैलाश अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष अनंत केजरीवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजन-अर्चन के बाद सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवं सायं 7 बजे भगवान गणेश जी की आरती की जाएगी तथा भोग प्रसाद का वितरण होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा –
“आयोजन कोई भी हो पर राष्ट्र केंद्र में होना चाहिए, राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए।”

पूरे आयोजन के दौरान गणपति जी के जयकारों के साथ-साथ भारत माता की जय के नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यही इस वर्ष के गणेशोत्सव को विशेष और आकर्षण का केंद्र बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.