August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा में होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन : अखिलेश सोनी

1 min read

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस पखवाड़े में पार्टी सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर, युवा मैराथन, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता अभियान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्राम, मंडल और जिला स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नदियों, तालाबों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास सफाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक कार्यक्रम भी निर्धारित किए गए हैं।

अखिलेश सोनी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ से पहले आगामी 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन अग्रवाल विशेष रूप से रायपुर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं दिशा-निर्देश देंगे।

भाजपा का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समाज कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। यही कारण है कि पूरे पखवाड़े में भाजपा संगठन द्वारा तय किए गए विविध कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और जनभागीदारी के साथ संपन्न किया जाएगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.