August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री का अपमान 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, बल्कि पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज पूरी निष्ठा से राष्ट्र सेवा में समर्पित है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है।

श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता निश्चित रूप से इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को नकारेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सकारात्मक राजनीति और जनसेवा के मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता तक यह संदेश पहुंचाएँ कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.