August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बांझी बन में पीडीएस एवं आंगनवाड़ी भवन का भूमि पूजन, हथमार में ग्रामीणों से भेंट – जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पीएम आवास का निरीक्षण

1 min read

कोरबा। बांझी बन ग्राम में पीडीएस भवन एवं आंगनवाड़ी भवन का भूमि पूजन विधिविधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूमि पूजन अवसर पर सरपंच, उप सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित होकर आयोजन के साक्षी बने।

इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह आश्रित ग्राम हथमार पहुंचे, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।

इसी कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से चर्चा की। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के इस दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुँच रहा है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.