August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचे बस्तर सांसद महेश कश्यप – शिविरों में दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

1 min read

जगदलपुर/दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं। इस कठिन परिस्थिति में बस्तर सांसद महेश कश्यप स्वयं राहत शिविर पहुँचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

सांसद कश्यप ने शिविर में ठहरे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को असुविधा नहीं होने दी जाएगी और आवश्यक राहत सामग्री, भोजन एवं स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर पहुँचाई जाएंगी।

ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सांसद महेश कश्यप ने प्रशासन को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव व राहत कार्य में तेजी लायी जाए। उन्होंने बताया कि कल भी वे कई बाढ़ग्रस्त गाँवों के दौरे पर गए थे, जहाँ उन्होंने मौके की स्थिति का जायजा लिया था।

भारी बारिश के चलते मांदर गाँव पूरी तरह टापू में तब्दील हो गया था, जिसे देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया। सांसद ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता से कई जानें सुरक्षित बच सकीं।

जनसेवा का संकल्प

सांसद कश्यप ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने और सरकार की योजनाओं व राहत प्रयासों पर विश्वास रखने की अपील की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.