August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से मिले मंत्री केदार कश्यप – हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

1 min read

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप जी ने शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुँचकर जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों और आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कश्यप ने जिला प्रशासन को बाढ़ से बाधित पहुंच मार्गों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित लोगों को आवागमन और राहत कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

इस मौके पर दंतेवाड़ा विधायक माननीय चैतराम अटामी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा श्री कैलाश गुप्त मिश्रा, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसेवा का भरोसा

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक सहायता पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक मदद पहुँचाई जाएगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.