August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बरौड़ खार मानिकपुर गणेश उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत

1 min read

बरौड़ खार मानिकपुर। गणेश उत्सव के अवसर पर आमा खोखरा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में पहुंचते ही ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका आरती उतारकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद मंचीय आयोजन में वे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर गांव के सरपंच श्री प्रदीप सिंह, जनपद सदस्य श्री छतर सिंह, गंगा पटेल, लक्ष्मी तिवारी, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री पवन कुमार सिंह ने गणेश उत्सव समिति एवं ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।

गांव में आयोजित यह गणेशोत्सव धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम साबित हुआ, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.