February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आपत्तिजनक वीडियो मामले पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, बांकीमोंगरा थाने में सौंपी शिकायत

बांकीमोंगरा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। सोमवार को बांकीमोंगरा मंडल भाजपा अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाना बांकीमोंगरा पहुंचे और थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।



शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि सत्येन्द्र देवांगन पिता संतोष कुमार देवांगन, निवासी जोबगड़ा वार्ड, धमतरी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनप्रिय जनप्रतिनिधि श्री जगदीश रामु रोहरा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। इतना ही नहीं, वीडियो में साम्प्रदायिक नारे भी लगाए गए, जिससे आम जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह हरकत किसी सुनियोजित साजिश के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य समाज में वैमनस्य फैलाना और भाजपा की छवि को धूमिल करना है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगदीश रामु रोहरा न केवल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि वे जनता द्वारा निर्वाचित एक सम्मानित प्रतिनिधि भी हैं। ऐसे में इस प्रकार की अशोभनीय और असंवैधानिक टिप्पणी न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचा रही है, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को भी चुनौती दे रही है।

आरोपी का विवरण पुलिस को सौंपा गया

नाम : सत्येन्द्र देवांगन

पिता का नाम : संतोष कुमार देवांगन

उम्र : 30 वर्ष

निवासी : जोबगड़ा वार्ड, धमतरी (जिला-धमतरी)

मोबाइल नंबर : 93999-50695j


भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने मांग की कि आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उच्च स्तरीय जांच भी जरूरी है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत विरोध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती और समाज में जातीय एवं साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.