June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सीएसईबी के मुख्य अभियंता संजीव कंसल बने यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट के संरक्षक

कोरबा। डीएसपीएम, टीएसपीओ के मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट के संरक्षक पद को स्वीकार कर संगठन के साथ जुड़ने का गौरव प्राप्त किया है। उनके संरक्षक बनने से यूनिट की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

यूनिट टीम ने किया औपचारिक स्वागत

इस अवसर पर यूनिट चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में कोरबा यूनिट के प्रमुख सदस्य सतीश शुक्ला, पी. एल. मिरेन्द्र, शिव कुमारी और कल्पना ने सीएसईबी प्लांट का दौरा किया। टीम में सक्रिय सदस्य तोमर और अतुल शुक्ला भी शामिल रहे।
टीम ने संजीव कंसल से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। चेयरमैन संदीप सेठ ने यूथ हॉस्टल द्वारा संचालित साहसिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। कंसल ने प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया और संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैज पहनाकर किया सम्मानित

इस मौके पर सतीश शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर संजीव कंसल का अभिनंदन किया। उन्हें वाई.एच.ए.आई. का आधिकारिक बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इसे यूनिट के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

संगठन की गौरवशाली पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट की स्थापना वर्ष 1999 में स्व. संजीव सोनी के नेतृत्व में हुई थी। तब से यह संगठन युवाओं में साहसिक गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है।
हर वर्ष 26 अगस्त को यूनिट अपना फाउंडेशन डे मनाती है। यह दिन जर्मन शिक्षक स्व. रिचर्ड शिर्मान की स्मृति को समर्पित है, जिन्हें विश्व में यूथ हॉस्टल आंदोलन की नींव रखने का श्रेय जाता है।

युवाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन

संजीव कंसल के संरक्षक बनने पर यूनिट के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन की गतिविधियां और भी सशक्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.