August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने लोकेश शर्मा और नेहा केसरवानी को डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स चयन पर दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण आया है जब प्रदेश के दो युवा पत्रकारों का चयन रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स (डीसीसी) के लिए हुआ है। बस्तर के लोकेश शर्मा और रायपुर की नेहा केसरवानी इस प्रतिष्ठित कोर्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने दोनों पत्रकारों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह चयन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित यह कोर्स बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है। इस ज्ञान से पत्रकार न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों को गहराई से जान पाएंगे, बल्कि देश और समाज के सामने एक प्रामाणिक रिपोर्टिंग भी प्रस्तुत कर सकेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकारों का इस कोर्स में चयन होना न सिर्फ पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोकेश शर्मा और नेहा केसरवानी अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

प्रदेशभर के पत्रकार जगत और मीडिया संस्थानों में इस चयन को लेकर हर्ष का वातावरण है। इसे छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के बढ़ते कद और विश्वसनीयता का प्रतीक माना जा रहा है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.