August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में कोरबा में पहली JU-JITSU चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन, नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मरक्षा का दमखम

1 min read

कोरबा। पावर हाउस रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल आज खेल और आत्मरक्षा कला का अनोखा संगम बना। यहां पहली बार आयोजित JU-JITSU चैंपियनशिप 2025 में नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा का ऐसा रोमांचक प्रदर्शन किया कि पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों की फुर्ती, अनुशासन और आत्मविश्वास ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों के परिजन मौजूद रहे। बच्चों के हर प्रयास पर तालियां बजाकर उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर गर्व और आत्मविश्वास की चमक साफ दिखाई दी।

आयोजन की गरिमा बढ़ाने विशेष अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत, मिस्टर रजा (रेफरी, छत्तीसगढ़ जु-जित्सु संगठन), अध्यक्ष श्री प्रेमराज बंजारे, शिक्षा सचिव श्री अजीत शर्मा, श्री निंबेश्वर, श्री अविनाश बंजारे तथा एंकर रोशनी पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद दीपक यादव भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अतिथियों ने बच्चों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बच्चों से मोबाइल और नशे की लत से दूर रहने तथा खेलों के माध्यम से आत्मविकास और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस आयोजन ने यह साबित किया कि यदि बच्चों को सही दिशा और अवसर मिले तो वे आत्मरक्षा, शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। कोरबा की धरती पर आयोजित यह पहली JU-JITSU चैंपियनशिप न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का माध्यम बनी, बल्कि आत्मरक्षा की संस्कृति को भी नई ऊर्जा और दिशा देने वाला आयोजन साबित हुआ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.