October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

धर्मांतरण का आरोप लगा विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन

कोरबा।कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के विरुद्ध विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के द्वारा बालको थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। बजरंग दल जिला प्रमुख राणा मुखर्जी ने बताया कि गणेश नगर वार्ड 41 में प्रार्थना सभा और धर्मांतरण गतिविधियां चलने की जानकारी मिली थीं। इस सूचना के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने उस स्थान पर जाकर प्रार्थना सभा और धर्मांतरण गतिविधियों को बंद करने को कहा।
इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसकी सूचना दोनों पक्षों ने थाना में दी। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने बालको थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित रूप से समझौता हुआ और लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कई सदस्य शामिल हुए। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि वे धर्मांतरण के खिलाफ हैं और ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.