August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अभिषेक गर्ग निर्विरोध निर्वाचित, बने अग्रवाल महासभा कटघोरा के सचिव

कटघोरा। अग्रवाल समाज के सामाजिक संगठन अग्रवाल महासभा कटघोरा के सचिव पद के लिए संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में युवा समाजसेवी अभिषेक गर्ग को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति व्यक्त की, जिसके चलते किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन प्रस्तुत नहीं किया। इस प्रकार अभिषेक गर्ग का निर्विरोध चयन सचिव पद पर किया गया।

अभिषेक गर्ग लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं। समाज के विभिन्न आयोजनों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। महासभा के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके सचिव बनने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

समाज के वरिष्ठ जनों का कहना है कि अभिषेक गर्ग की निर्विरोध नियुक्ति उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और समाजसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.