October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रभात डडसेना के जन्मदिन उत्सव में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कोरबा। सर्वेश्वरी आश्रम, बालको में आज प्रभात डडसेना का जन्मदिन उत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोरबा भाजपा संगठन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने प्रभात डडसेना को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रभात डडसेना को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समाजसेवा के पथ पर निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर एवं जै एन दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पांडे, अधिवक्ता सुरेश सिंह और रामकिशोर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह में पार्षद सत्येंद्र दुबे, चेतन मैत्री, चंदा देवी रत्नाकर सहित भाजपा नेता भुवनेश्वर पटेल, ईश्वर साहू, नंदू रत्नाकर, नरेश दीवान, शिव प्रसाद, दिलीप प्रजापति भी शामिल हुए।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना रुणी झा के साथ हेमलता निर्मलकर, अनीता वैष्णव सहित महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

सर्वेश्वरी आश्रम से जुड़े मंत्री संतोष शांडिल, अशोक सिंह, कन्हैया शर्मा, संजय सिंह, अजीत सिंह, आरके त्रिवेदी, राजकुमारी देवांगन, जनार्दन गिरी भी जन्मदिन उत्सव में सम्मिलित होकर प्रभात डडसेना को शुभकामनाएं दीं।

पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का अद्भुत वातावरण रहा। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रभात डडसेना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके प्रयास समाजहित में सदैव सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.