August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कृष्णा हुंडई कोरबा में स्वतंत्रता दिवस की भव्य धूम, कर्मठ बिजली कर्मचारियों का हुआ सम्मान

1 min read

कोरबा, 15 अगस्त 2025। कृष्णा हुंडई कोरबा में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ऐतिहासिक और यादगार रहा। परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी स्वनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन, डायरेक्टर्स, परिवार के सदस्य और सभी स्टाफ शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद स्वागत गीत, राष्ट्रगीत और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कृष्णा ग्रुप के कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित वीडियो प्रस्तुति ने कर्मचारियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर चेयरमेन श्री अशोक मोदी ने समय के सदुपयोग को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करने से न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और राष्ट्र भी प्रगति कर सकता है। मुख्य अतिथि स्वनिल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफलता छोटे-छोटे कार्यों को ईमानदारी से करने पर मिलती है। डायरेक्टर श्री राजा मोदी ने कहा कि कृष्णा ग्रुप की प्रगति का आधार अनुशासन, पारदर्शिता और आधुनिक संसाधनों का उपयोग है।

बिजली कर्मचारियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का सबसे विशेष आकर्षण रहा बिजली विभाग के लगभग 25-30 कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान। कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर गौरव मोदी ने कहा कि यह कर्मचारी हर परिस्थिति में दिन-रात निःस्वार्थ भाव से जनसेवा में लगे रहते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें सराहना के बजाय आलोचना झेलनी पड़ती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके योगदान को नमन करते हुए सम्मानित करना आवश्यक है।

भव्य उपस्थिति

कार्यक्रम में कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर्स हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, वेदांत मोदी, श्रीमती किरण मोदी, प्रीति मोदी, निकिता मोदी, नरेन्द्र मोदी, अवन्या मोदी, अयन मोदी सहित समूह के सभी संस्थानों से अधिकारी और लगभग 400 लोग मौजूद रहे। अंत में डायरेक्टर गौरव मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.