August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, मानव सेवा मिशन ने गायों को पहनाए रेडियम बेल्ट

कोरबा/बालको नगर।मानव सेवा मिशन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक अनोखा और जनहितकारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बालको नगर के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे बैठी और विचरण करने वाली गायों को रेडियम बेल्ट पहनाए जा रहे हैं। अब तक इस अभियान के तीन चरणों में 100 से अधिक गायों को रेडियम बेल्ट पहनाया जा चुका है।

क्यों जरूरी है रेडियम बेल्ट

अक्सर रात के समय सड़क पर बैठे या घूमते हुए गायों को पहचान पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मानव सेवा मिशन ने यह अभिनव कदम उठाया है। रेडियम बेल्ट विशेष अल्ट्रा रिफ्लेक्टिव सामग्री से बने होते हैं, जो रात में वाहनों की रोशनी पड़ते ही चमक उठते हैं। इससे वाहन चालकों को दूर से ही गायों की मौजूदगी का अंदाजा हो जाता है और दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

अभियान में मिला सहयोग

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में बालको विद्युत विभाग के सीईओ अनिल दुबे का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

सक्रिय सदस्य रहे शामिल

इस कार्य में मानव सेवा मिशन के कार्यकर्ता – केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, दिनेश पृथ्वीकर, क्रांति सोनी, योगेश पटेल, अशोक पटेल, कमलेश बोहरपी, पीतम लाल सोमनकर, लिलेश्वर शर्मा एवं जीत बनर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी सेवाएँ दीं।

लोगों में जागरूकता का संदेश

मानव सेवा मिशन का यह अभियान न केवल गायों की सुरक्षा बल्कि वाहन चालकों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। यह पहल लोगों के बीच सड़क सुरक्षा और जनहित का एक सशक्त संदेश भी दे रही है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.