August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नानाजी देशमुख वाचनालय से युवा पीढ़ी को जोड़ने का अभियान

1 min read

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विगत लगभग 9 वर्षों से संचालित नानाजी देशमुख स्मृति वाचनालय में लगातार बड़ी संख्या में पाठक व कार्यकर्ता पहुँचकर संदर्भ सामग्री और पुस्तकों का अध्ययन करके स्वयं को वैचारिक ज्ञान को मजबूत कर रहे हैं। इसी दिशा में युवा पीढ़ी को जोड़ने एक स्टडी सर्किट विकसित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज व सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने पुस्तकालय का अवलोकन किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पुस्तकालय की शुरुआत 12 दिसम्बर, 2016 को तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्मान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों हुई। अभी इस पुस्तकालय में 8 हजार पुस्तकों और 2200 ई-बुक्स का संग्रह है। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों पर पुस्तकें उपलब्ध है, जैसे भारत व प्रदेश की राजनीति, इतिहास, भूगोल, साहित्य, संस्कृति व परंपरा सभी विषयों पर ख्यातिप्राप्त लेख उपलब्ध है। पुस्तकालय में सभी महापुरूषों की जीवनी व आत्मकथाओं का संकलन है। पुस्तकालय में भाषा, दर्शनशास्त्र, धर्मशात्र, कला, उपन्यास, नाटक, कविता यह सभी विषयों पर लेख उपलब्ध है। इस पुस्तकालय में अध्ययन की दृष्टि से अनुकूल वातावरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सभी पाठकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ कम्प्यूटरीकृत प्रणाली को भी पर्याप्त विकसित किया गया है। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री बजाज ने कहा कि पुस्तकालय से युवा पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास होगा। वाचनालय की स्थापना देश-प्रदेश की संस्कृति, इतिहास, महापुरुषों के त्याग व विचार, लोक कला, योग व स्वास्थ्य तथा राष्ट्रीय विचारधारा से संबंधित किताबों का अपार संकलन है। उन्हीने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर पुस्तकालय की स्थापना की गई है। हमें इस वाचनालय को जीवंत बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.