August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मंत्रिमंडल विस्तार से प्रदेश की विकास यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी

कोरबा : भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत करते हुए नवनियुक्त मंत्रियों गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत व्यक्त संकल्पों को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार सुशासन की रफ्तार को और अधिक तेज करेगी तथा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अपने लक्ष्य को धरातल पर साकार करेगी।

जिला अध्यक्ष मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल के ताजा विस्तार में छत्तीसगढ़ को सँवारने की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की ललक स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व तथा केंद्रीय नेतृत्व के सुविचारित मार्गदर्शन में प्रदेश की भाजपा सरकार एक सशक्त और स्थिर सरकार देकर छत्तीसगढ़ को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ाएगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.