October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“महापौर संजू देवी राजपूत ने खार्मोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किया निरीक्षण, सड़क पर बहते गंदे पानी व गंदगी देखकर अधिकारियों को फटकार — कहा ‘लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी'”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। वार्ड क्रमांक 34 स्थित खार्मोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की बदहाल स्थिति का संज्ञान लेते हुए आज नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत स्वयं कॉलोनी में पहुंचीं। उन्होंने पूरे कॉलोनी का घूम–घूमकर जायजा लिया और नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

कॉलोनीवासियों ने महापौर को बताया कि यहां नाली के अभाव में गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है, जिससे जगह-जगह कीचड़ और दुर्गंध फैल रही है। नियमित झाड़ू न लगने और सफाईकर्मियों की लापरवाही से पूरा इलाका गंदगी का ढेर बन गया है। लोगों ने चिंता जाहिर की कि इस लापरवाही के कारण बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

स्थिति को देख महापौर संजू देवी राजपूत ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ज़ोन प्रभारी भूषण उरांव को सख्त फटकार लगाते हुए कहा —
👉 “जनता की परेशानी को अनदेखा करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई और नाली की समस्या पर तुरंत कार्यवाही हो। जो भी ठेकेदार या कर्मचारी लापरवाही करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने और नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पूर्व पार्षद दीपक यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा और जल्द ही कॉलोनी में साफ-सफाई एवं पानी निकासी की स्थिति में सुधार नजर आएगा।

कॉलोनीवासियों ने महापौर की इस सक्रिय पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का अब स्थायी समाधान होगा और क्षेत्र गंदगी से मुक्त होकर स्वस्थ वातावरण की ओर अग्रसर होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.