August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“गुरु पुष्य नक्षत्र पर होगा आयुर्वेदिक स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार – बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय का संयुक्त आयोजन”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के अंतर्गत इस माह भी बच्चों के स्वास्थ्य और उनके संपूर्ण विकास के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में आगामी गुरुवार, 21 अगस्त 2025 को गुरु पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेशन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। यह कार्यक्रम पंतजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा) में आयोजित होगा, जिसका संचालन प्रसिद्ध नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा करेंगे।

इस संस्कार के अंतर्गत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेदिक पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

आयोजक मंडल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों को आयुर्वेदिक दिनचर्या, संतुलित आहार-विहार, मानसिक और शारीरिक विकास से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त बच्चों की आयु और स्वास्थ्य के अनुसार योग और प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि बच्चों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके।

अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय स्लॉट बुक कर सकते हैं, जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा या लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े।

यह आयोजन प्रतिमाह नियमित रूप से होता है और अब तक हजारों बच्चों को इसका लाभ मिल चुका है। आयोजकों का कहना है कि आयुर्वेदिक परंपरा पर आधारित स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है और यह उन्हें बीमारियों से बचाने में कारगर सिद्ध होता है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.