May 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बोल बम नवयुग समिति बिंझरा द्वारा श्रद्धालुओं को खीर-पूरी एवं मिठाई का वितरण, श्रावण सोमवार की सेवा परंपरा निभाई

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बिंझरा (कोरबा)। श्रावण माह के पावन अवसर पर बोल बम नवयुग समिति बिंझरा द्वारा प्रत्येक सोमवार को आयोजित भक्ति एवं सेवा कार्यक्रम की परंपरा को आज भी श्रद्धापूर्वक निभाया गया। भोलेनाथ के भक्तों को खीर, पूरी एवं मिठाई का प्रसाद वितरित कर समिति ने सामाजिक और धार्मिक सेवा की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।

भक्तों की सेवा हेतु आयोजित इस विशेष आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भाव से भाग लिया। आयोजन स्थल पर भक्तों के लिए सुगठित व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को पुण्य का भागी माना।

समिति के संरक्षक मंडल में सम्मिलित कन्हैया सेठ, शंभू शरण सिंह, विष्णु यादव, आशुतोष शरण सिंह, जोधन सिंह एवं बैसाखू राम ने आयोजन स्थल पर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष डिकेश मरावी सहित सुरेश यादव, विक्रांत सिंह, नीलकंठ, मन्नू उइके, विजय पुलस्त, ओम यादव, आदित्य यादव, संभव यादव एवं उत्तम नंद सिंह की विशेष भूमिका रही।

बोल बम नवयुग समिति का यह सेवाभाव पूर्ण आयोजन श्रावण माह की धार्मिक महत्ता को और भी समृद्ध करता है। समिति ने बताया कि आगामी सोमवारों को भी इसी प्रकार भव्य प्रसाद वितरण और सेवा कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे बाबा भोलेनाथ के भक्तों को आत्मिक संतोष एवं दिव्यता का अनुभव हो सके।

श्रद्धा, सेवा और सामूहिक भक्ति की यह अनोखी मिसाल क्षेत्रवासियों के बीच अनुकरणीय बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.