March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बिटिओ चुनाव के लिए उमेश सिंह पैनल ने किया नामांकन, मां दंतेश्वरी के दरबार में लिया आशीर्वाद

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा**/

राहुल दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर की सबसे बड़ी ट्रक मालिकों की संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (बीटीओ) के आगामी वार्षिक चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उमेश सिंह गौतम पैनल के उम्मीदवारों ने शनिवार को दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और जीत के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पैनल ने बीटीओ कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की।

गौरतलब है कि संस्था की आमसभा 25 जुलाई को बीटीओ सभागार में आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 13 अगस्त को वार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त को नामांकन पत्र वितरण किया गया था तथा 4 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की तिथि निर्धारित थी। उम्मीदवारों को 5 अगस्त को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, इसी दिन नाम वापसी एवं स्कूटनी भी की जाएगी।

उमेश सिंह पैनल से नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

सचिव पद – आकाश गोयल

उपाध्यक्ष पद – राहुल असरानी एवं दीपक बढ़ई

कोषाध्यक्ष पद – मनीष नायक

सह-सचिव पद – वैभव गौरांग साहा एवं अविनाश कर्माकर

इन सभी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन कर श्रद्धा के साथ चुनावी विजय की कामना की। नामांकन के बाद पैनल ने विश्वास जताया कि संगठन के हितों के लिए उनकी नीति और कार्यशैली सदस्यों के बीच भरोसे का प्रतीक बनेगी।

बीटीओ चुनाव हेतु संस्था के सदस्यों की सहमति से एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है, जो संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शिता से संचालित करेगी। आगामी 13 अगस्त को बीटीओ के वार्षिक चुनाव में संगठन के सभी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.