July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और अखबार वितरक संघ के अध्यक्ष विनोद सिन्हा का निधन

1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का अचानक निधन हो गया। वे हार्ट अटैक के बाद नख हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्व. श्री विनोद सिन्हा कोरबा पत्रकारिता के एक जाने-माने नाम थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर में कई अखबारों के लिए काम किया और समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई। स्व. श्री विनोद सिन्हा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। उन्होंने अखबार वितरकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनके हितों की रक्षा के लिए काम किया।
उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों को इस दुखद समाचार पर संवेदना व्यक्त की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.