July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने कांग्रेस करा रही बेनामी शिकायतें, ठेकेदार इकाई ने भी किया खंडन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर****/  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने क्रेडा और उसके अध्यक्ष पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को कांग्रेस की घबराहट का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत है कि “झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार बोलो”, लेकिन सच हमेशा सामने आ ही जाता है।

उन्होंने कहा कि क्रेडा के अध्यक्ष के खिलाफ हाल में की गई शिकायत में न तो शिकायतकर्ता का नाम है, न पता, न ही मोबाइल नंबर। यह पूरी तरह से बेनामी शिकायत है, जिसका उद्देश्य केवल सोशल मीडिया में प्रचार कर राजनीतिक लाभ लेना था। रजिस्टर्ड ठेकेदारों की संस्था ने खुद इस शिकायत को फर्जी बताते हुए इसका खंडन कर दिया है, जिससे कांग्रेस की चाल बेनकाब हो गई है।

श्रीमती साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार ऐसे हथकंडे अपनाती रही है। “झूठी शिकायत कर उसका फोटो खिंचवाना, सोशल मीडिया में वायरल करना और बाद में जांच में शिकायत का फर्जी साबित होना – यह कांग्रेस की पुरानी रणनीति है। दरअसल कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार में पैर के नाखून से लेकर सिर के बाल तक डूबी हुई है और अब इन झूठी शिकायतों के सहारे अपना चेहरा बचाने की कोशिश कर रही है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हर विभाग में कमीशन का खेल चलता था। “आज विष्णुदेव साय जी की सरकार आने के बाद पारदर्शी व्यवस्था के कारण भ्रष्टाचार की इस जड़ को समाप्त किया जा रहा है। नए अध्यक्ष और पदाधिकारियों के कार्यभार संभालते ही जिनका अवैध धंधा बंद हुआ है, वही लोग परेशान होकर फर्जी आरोप लगा रहे हैं। लेकिन भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है और आगे भी ऐसे लोगों की दुकानें बंद होती रहेंगी।”

भाजपा प्रवक्ता ने अंत में कहा कि अब प्रदेश की जनता भलीभांति समझ चुकी है कि कांग्रेस का असली चेहरा क्या है और किस तरह से झूठे आरोपों के सहारे वह राजनीतिक अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.