March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको मंडल में योग शिविर एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान सम्पन्न, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

बालको, 21 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल के तत्वावधान में योग शिविर एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय घोष के साथ हुई, जिसमें मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर के माध्यम से सभी को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की दिशा में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में योगः कर्मसु कौशलम् के संदेश को आत्मसात करते हुए योग को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी गई।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है, जिसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा संस्कृति और स्वास्थ्य के संगम के रूप में लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को मातृभूमि के प्रति कर्तव्य मानते हुए वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया।

बालको मंडल के इस आयोजन ने न केवल योग की चेतना को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि पर्यावरण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

भारत माता की जय!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.