March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बांकीमोंगरा में योग प्रशिक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम, मातृ सम्मान व पर्यावरण संरक्षण को मिला नया आयाम

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बांकीमोंगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल की ओर से सोमवारी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में नि:शुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम व “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोषाध्यक्ष विकास झा उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व पार्षद सुधार साय चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान प्रसाद पांडेय, अजीत सिंह, बली यादव, प्रणय मिश्रा, रामकुमार यादव, सुंदर बंजारे, रुपेश पासवान, बृजेश सिंह, श्याम सिंह, राजकुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षण का संचालन योग शिक्षक करन दास महंत के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। उपस्थितजनों को मानसिक व शारीरिक तनाव से मुक्ति हेतु विभिन्न योगासन एवं ध्यान की विधियां सिखाई गईं।

कार्यक्रम के पश्चात “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विकास झा ने कहा कि यह अभियान न केवल मातृ श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य जैविक संपदा और जलस्रोतों की दृष्टि से समृद्ध है, और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व हरित भविष्य सुनिश्चित करें।” उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए सभी को इस अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनता की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिसने योग व पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.