August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बरपाली शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया योग दिवस, जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा हुए शामिल

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   बरपाली। शासकीय महाविद्यालय बरपाली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य और स्टाफ की उपस्थिति में सामूहिक योग अभ्यास से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने बच्चों और महाविद्यालय स्टाफ के साथ योगाभ्यास किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच समन्वय का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि योग शब्द का अर्थ ही जोड़ना है — यह व्यक्तिगत चेतना को सार्वभौमिक चेतना से जोड़ने की प्रक्रिया है, जिससे मानव और प्रकृति के बीच पूर्ण सामंजस्य स्थापित होता है।

अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद के योगदान को भी रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले 100 वर्षों में योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में विवेकानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने “राज योग” के माध्यम से योग को पश्चिमी जगत में लोकप्रिय बनाया।

कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी की सक्रिय भूमिका रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.