August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम छाता पाठ में माध्यमिक शाला भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न, जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कँवर व उपाध्यक्ष मनोज झा रहे उपस्थित

1 min read

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//कोरबा। करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत छाता पाठ में माध्यमिक शाला भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भवन जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत किया गया है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष अशोका बाई कँवर मुख्य अतिथि के रूप में तथा जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत करतला के सभापति नीति राकेश यादव, ग्राम पंचायत छाता पाठ के सरपंच राधेश्याम मांझी, सचिव चेनू राम, उपसरपंच सुख कुमार, संकुल प्रभारी राम नारायण जायसवाल, शाला के प्रधान पाठक, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में आगंतुक अतिथियों का विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों के करकमलों से विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन के उपरांत जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कँवर एवं उपाध्यक्ष मनोज झा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र का विकास ही गांव की स्थायी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि शाला भवन निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम सरपंच राधेश्याम मांझी ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.