उरगा मंडल के विभिन्न पंचायतों में मनाया गया योग दिवस, जनभागीदारी से गूंजा संकल्प से सिद्धि का संदेश




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ कोरबा/उरगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “संकल्प से सिद्धि अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं भाजपा जिला कोरबा के निर्देशानुसार भाजपा उरगा मंडल द्वारा मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर योग दिवस का आयोजन भव्य रूप से किया गया।
इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालय तिलकेजा के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। साथ ही केंद्र सरकार की 11 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया गया।
मंडल स्तरीय आयोजन ग्राम पताढ़ी में हुआ, जहाँ योग शिक्षक श्री ओम साहू एवं आचार्य शि.मं. भैसमा ने योगाभ्यास कराया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता अनन्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भाजपा उरगा मंडल के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक गोवर्धन पटेल, सह संयोजक रोहित सोनवानी, मंडल महामंत्री संजय वैष्णव, पवन कंवर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश अनन्त, भरत रंगारी, अग्नि देवी, भुवनेश्वरी कंवर, देवनारायण साहू, ओमप्रकाश यादव, दुर्गेश देवांगन, महेंद्र ठाकुर, हेमंत यादव, ओमप्रकाश केवट, नीरज शांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सह संयोजक रोहित सोनवानी ने योग शिक्षक और समस्त प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी कड़ी में बूथ क्रमांक 164 व 165 में अरविन्द सोनी के संयोजन में योग दिवस मनाया गया, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता राम मनोहर सोनी, सीताराम कैवर्त, मनोरमा सोनी, भागवत कैवर्त, महावीर यादव, किरण भोसले सहित ग्रामवासी शामिल हुए।

पीएम श्री सेजेस विद्यालय तिलकेजा में भी योग दिवस का आयोजन बड़े स्तर पर हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल साव, मानिलाल हलवाई, रामनिरंजन जायसवाल, दिनेश कौशिक, मनहरण उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष किशन साव ने सभी कार्यकर्ताओं और सहभागी ग्रामीणों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और योग को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।



