जवाली मंडल में भव्य रूप से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” का दिया संदेश




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा/जवाली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जवाली मंडल में 21 जून को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सफल शासन और “विकसित भारत का अमृतकाल” अभियान के अंतर्गत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की प्राचीन योग परंपरा को जन-जन तक पहुँचाना और योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना रहा। इस वर्ष की थीम “YOGA FOR ONE EARTH, ONE HEALTH” रही, जिसका संदेश उपस्थितजनों ने मिलकर आत्मसात किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर ने की, वहीं मंडल संयोजक महेन्द्र यादव एवं सह-संयोजक श्याम सुंदर पटेल ने आयोजन की व्यवस्था संभाली।
इस अवसर पर कटघोरा जनपद विधायक प्रतिनिधि श्री राजकुमार कश्यप, जवाली सरपंच श्री दिलेश कंवर, योग साधक श्री दीपक पटेल एवं श्री वीरेंद्र नामदेव, आयुष विभाग प्रमुख डॉ. रवि राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुकृत दास, गुलाब दास, हेमलाल पटेल, देवचरण साहू, हर्ष चौहान, मनोज कुमार, दीपक चौहान, चंद्रमा, संतोषी, प्रतिमा देवी, गणेशा बाई, चमरिन बाई, बृहस्पति, सरस्वती, मिरि, धन बाई, अनसुइया, लता कुर्रे, चंद्रपाल, डीपी इंदुवा, होरीलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

सभी उपस्थित जनों ने योगाभ्यास कर “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है” — इस विचार को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ताओं ने सभी प्रतिभागियों और ग्रामीणजनों का आभार प्रकट किया और भविष्य में नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।


