August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सर्वमंगला नगर मंडल द्वारा भैरोताल हाई स्कूल में योग दिवस आयोजित, “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़े में बढ़ाया स्वास्थ्य का संदेश

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला कोरबा के सर्वमंगला नगर मंडल के नेतृत्व में 21 जून 2025 (शनिवार) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल भैरोताल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में योग शिक्षिका मीना तिवारी एवं जानकी साहू द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया एवं उनके लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने योग को नियमित जीवनचर्या में अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव, दुरपा वार्ड पार्षद रामाधार पटेल, इमलीछापर वार्ड पार्षद आरती सिंह, भैरोताल वार्ड पार्षद प्रेम साहू, शाला एवं विकास समिति अध्यक्ष विनोद राजपूत, हाई स्कूल प्राचार्य श्री खिलावन साहू एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

साथ ही वरिष्ठ नागरिक रामानुज श्रीवास, दशरथ साहू, मंगलू यादव, जीवन साहू, अजय कश्यप, बालकृष्ण साहू, भुजेश्वर महंत, ओम अग्रवाल, कृष्णा साहू, मनीष अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग को “शरीर, मन और आत्मा का संतुलन” बताते हुए इसे राष्ट्र निर्माण में एक आवश्यक साधन बताया।

कार्यक्रम का समापन “योग से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें” इस प्रेरक आह्वान के साथ हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.