August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संवेदना से सेवा तक: कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा की ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला संपन्न, जनकल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन

1 min read

 

कोरबा, 11 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष के गौरवपूर्ण कार्यकाल को समर्पित “संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरबा जिले के कोसाबाड़ी मंडल में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन महाराणा प्रताप नगर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया।

 

इस कार्यशाला में “विकसित भारत” की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्री विकास अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहसंयोजक श्रीमती मंजू सिंह एवं श्री बलराम विश्वकर्मा ने की। दोनों ने आगामी आयोजनों — एक पेड़ मां के नाम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बलिदान दिवस और आपातकाल स्मृति दिवस — पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को जन-जागरण अभियान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए, जिससे प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सामूहिक पौधारोपण किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण तथा जनहित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की दृष्टि से एक प्रेरक पहल साबित हुई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.