August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दी गई केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी, आगामी आयोजनों की रूपरेखा तय

1 min read

कोरबा, 11 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी के “संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा” के अंतर्गत बाँकी मोंगरा मंडल में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन वार्ड क्रमांक 05 स्थित सामुदायिक भवन (पानी टंकी) में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता नारायण ठाकुर (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) और प्रदेश युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष विकास झा रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, शौचालय निर्माण, मुफ्त अनाज वितरण जैसी योजनाओं से देश के गरीब और वंचित वर्ग को सीधा लाभ मिला है।

कार्यशाला में नारायण ठाकुर ने जानकारी दी कि 12 जून को जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता, केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी इस प्रकार तय की गई:

15 से 17 जून: बूथ स्तर पर चौपाल व आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों का पंजीकरण

17 से 20 जून: योग प्रशिक्षण सत्र

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मंडल स्तरीय आयोजन

23 जून: पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

25 जून: लोकतंत्र हत्या दिवस का आयोजन

29 जून: “मन की बात” कार्यक्रम का मंडल स्तर पर प्रसारण

30 जून: हुल दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन

ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इन कार्यक्रमों को आमजन तक पहुँचाने के लिए संपर्क और संवाद को सशक्त माध्यम बनाकर कार्य करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने विषय प्रवेश किया एवं कार्यक्रम का स्वागत भाषण दिया। सुधार साय चौहान ने आभार प्रदर्शन किया।

कार्यशाला में प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व एल्डरमैन तुलसी ठाकुर, लक्ष्मी अग्रवाल, संतोष राठौर, अश्वनी मिश्रा, अनीता राजपूत, महिला सायतोड़े, हेम सिंह, शीला महंत, लोकनाथ कंवर, सूरज मिश्रा, रमेश अग्रवाल, बलिराम यादव, रितेश सिंह, विष्णु शर्मा, गोविंद दास, नीलकंठ, हरिश्चंद्र साइटोड, सरवन यादव, मालिक राम कश्यप, राजेश अग्रवाल, सतीश तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अशोक पाल, प्रणय मिश्रा, राजकुमार साहू, कन्हैया लाल यादव, इनायतुल्लाह कुरैशी, अनिल पटेल, रोहिणी कश्यप, सहित महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.