October 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  रायपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व, कर्तृत्व और युवाओं के लिए उनकी प्रेरणादायी विरासत पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सद्दाम खान, प्रदेश प्रभारी मनोज जैन, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

मोर्चा महामंत्री साजन जोसेफ सहित अन्य वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, अनुशासन और देश के विकास के प्रति समर्पण के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री जावेद रब्बानी ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया खान, सैय्यद रज़ा, कमरुद्दीन अंसारी एवं गगन दीप, प्रदेश मंत्री शेख निजाम, कोषाध्यक्ष फैजान खान शिबू, आईटी सेल प्रभारी अमिक खान, सह प्रभारी आतिफ सिद्दीकी, आरिफ नियाजी, सिकंदर खान, रेहाना खान, नवाब खान, साजिद पठान, काफीलुद्दीन, गुलाम गौस, असगर अली रिजवी सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कोरबा जिलाध्यक्ष उत्तम रंधावा समेत रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, सूरजपुर, जशपुर और मोहला-मानपुर के जिला पदाधिकारियों के साथ मसीह समाज एवं चर्च के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. कलाम के विचारों को समाज तक पहुंचाने और उनके प्रेरणादायी जीवन से राष्ट्र सेवा, शिक्षा तथा सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.