भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने यशोदा जी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रदेश के संगठन प्रभारी व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्या माता यशोदा जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

इस दौरान कर्मवीर सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति, मोक्ष एवं सद्गति प्रदान करने तथा दुःख की इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की।
