माँ दंतेश्वरी के दरबार में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होकर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दोनों नेताओं ने माँ दंतेश्वरी को बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की अटूट आस्था का केंद्र बताते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति और सामाजिक सौहार्द की कामना की।
