March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया अभिनंदन

कोरबा, 12 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  ****/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कोरबा आगमन पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीपेड पर आगमन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात मिश्रा, कोरबा डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल, कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

इस स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और मुख्यमंत्री के आगमन से जिले के विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.