August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

BJP कोरबा संगठन में नई नियुक्तियां: कुदमुरा, उरगा और सिरमिना मंडल अध्यक्षों की घोषणा

1 min read

 

कोरबा, 11 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी कोरबा संगठन ने जिले में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुदमुरा, उरगा और सिरमिना मंडल में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस क्रम में बृजलाल राठिया को कुदमुरा, किशन साव को उरगा तथा सोहन सिंह कोर्राम को सिरमिना मंडल का नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव के निर्देश और प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की सहमति से की गई हैं। इन नियुक्तियों की अनुशंसा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा की गई।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ मंडल उपाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त करने की दिशा में मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि यह नियुक्तियां पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.