“विकसित भारत का अमृतकाल भाजपा की संकल्पबद्ध उपलब्धियों का प्रमाण : हितानंद अग्रवाल”




कोरबा नगर मंडल में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को बताई गई 11 वर्षों की विकास यात्रा
कोरबा, 10 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 11 वर्षों को “विकसित भारत का अमृत काल” के रूप में समर्पित करते हुए ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत आज कोरबा नगर मंडल द्वारा एक संगठित और विचारपरक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भाजपा कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में सम्पन्न हुई।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए कोरबा नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान में MIC सदस्य भाई हितानंद अग्रवाल जी, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों और 11 वर्षों की विकास यात्रा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, धारा 370 की समाप्ति, आतंकवाद पर निर्णायक कार्यवाही, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आयुष्मान भारत योजना जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को देश की प्रगति का मजबूत आधार बताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक भाई सतविंदर पाल बग्गा जी, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीदी ऋतु चौरसिया जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई परविंदर सिंह जी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा जी, महामंत्री युगल केवट जी, कार्यक्रम संयोजक राम शंकर साहू जी, सह-संयोजक गिरीश नामदेव जी, राहुल नवनीत शुक्ला जी और सुकेश दलाल जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि थे:
पार्षद रुबी सागर, धनश्री साहू, सुलोचना यादव, उपेंद्र पटेल, पूर्व पार्षद टीकम राठौर, हरिकेश यादव, जगदीश श्रीवास, जितेंद्र पांडे, दीपेश सिंह, हेमलाल टंडन, विजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह राजपूत, नवीन जायसवाल, कृष्णा यादव, संगीता चौहान, प्रमिला सागर, पूर्णिमा पासवान, आत्माराम गंधर्व, दीपा राठौर, मनोज राठौर, सुजीत खत्री, दादू भैया, रिपु जायसवाल, सूरज पाण्डेय, मनबोध टांडे, सतीश केसरवानी, बबलू राठौर, कमलेश कश्यप, असलम खान, संजय सारथी, प्रमोद साहू, दिनेश साहू, संतोष केवट, संजय पटेल, संजीव गुप्ता, और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण।

इस आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों से अवगत कराना था, ताकि वे जनसंपर्क के दौरान इन बातों को प्रभावशाली ढंग से आम जनता तक पहुँचा सकें।
कार्यक्रम में देश की वर्तमान स्थिति, वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका और आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला समापन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने “विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प” लिया।


