August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ पखवाड़े की तैयारी हेतु कोसाबाड़ी मंडल में बैठक आयोजित”

1 min read

 

कोसाबाड़ी, 10 जून।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोसाबाड़ी मंडल में विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तय करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

 

यह बैठक कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री भैय्या राजेश राठौर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों—जैसे “एक पेड़ मां के नाम”, “विश्व योग दिवस”, “आपातकाल स्मृति दिवस” सहित अन्य जनजागरूकता अभियान—के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इन आयोजनों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण, योग की उपयोगिता तथा लोकतंत्र की रक्षा जैसे विषयों पर जन-संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री श्रीमती सुमन सोनी, श्री दिनेश वैष्णव, वरिष्ठ कार्यकर्ता पुनीराम साहू, गोपलाल राठिया, श्रीमती रमा मिरी, श्रीमती तुलसी सूर्यवंशी, शिव चंदेल, धनसाय साहू, मैनेजर दास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.