March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नक्सली हमले में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित राज्य के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  सुकमा जिले में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को आज राज्य भर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने शहीद अधिकारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद गिरपुंजे जी की शौर्यगाथा हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

 

इस भावुक अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा सहित अनेक गणमान्य नेता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की वीरता, समर्पण और देशसेवा की भावना को नमन किया। पूरे समारोह के दौरान माहौल भावुक और गर्व से भरा रहा।

शहीद अधिकारी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक, पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। यह घटना राज्य के उन जवानों के अदम्य साहस और संघर्ष को दर्शाती है जो नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चे पर डटे हुए हैं।

राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को समुचित सहायता और सम्मान प्रदान करने की घोषणा भी की गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.