प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम का चोटिया में आयोजन
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को भारतीय जनता पार्टी मंडल चोटिया के ग्राम पंचायत भवन लगना में संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 11 वर्षों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में श्री रवि मरकाम जी (प्रभारी) एवं श्री बीरेंद्र मरकाम (संयोजक) की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पवन पोया, महामंत्री विशाल सिदार, महामंत्री जगदीश मरकाम, हंसलाल साहू, मंत राम बिंझवार, गणेश यादव, मिश्री लाल बिंझवार, विवेक तवंर, रवि यादव, अजय कुमार खैरवार, छगन यादव, मंगत राम, प्यारो बाई बिंझवार (सरपंच, चोटिया), एवं नेहा बिंझवार (उपाध्यक्ष) सहित सभी कार्यकर्ता गण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 11 वर्षों के दौरान हुए परिवर्तन, विकास कार्य, योजनाएं, और उनकी उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों हेतु दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नए भारत के निर्माण हेतु अपने संकल्प को दोहराया और सिद्धि की ओर बढ़ने का संकल्प लिया।







