“तरदा ग्राम में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ गौरवगान”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बरपाली मंडल के अंतर्गत ग्राम तरदा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन के निर्देश पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया था।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी श्री सतीश झा जी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री श्री गोवर्धन कंवर जी, मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू जी एवं मंडल महामंत्री मगरचंद कश्यप जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री मालिकराम रजवाड़े, मंत्री निर्मल कौशिक, मंत्री शिवदयाल कुर्रे, रामलाल जायसवाल, रथराम पटेल, कनकी मंडी अध्यक्ष दिनेराम बियार, तरदा, जोगीपाली एवं गुमिया ग्रामों के सरपंचगण, गोपाल साहू, बद्री ज्वाला (बूथ अध्यक्ष), राजेंद्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक निर्णयों, गरीब कल्याण योजनाओं, राष्ट्र की सुरक्षा, आर्थिक सुधार, सामाजिक समरसता, तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि के सफल क्रियान्वयन की जानकारी दी गई और बताया गया कि किस प्रकार ये योजनाएं आम जनजीवन को सशक्त बना रही हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।


